सलमान खान के 57वें जन्मदिन पर 13 फीट का केक काटा

अनाथ बच्चों के साथ सलमान खान का जन्म दिवस मनाया

जोधपुर। सलमान खान के 57 वें जन्मदिवस पर सलमान फैन्स क्लब जोधपुर के सदस्यों द्वारा उनका जन्म दिवस हर वर्ष की भाँति बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
क्लब के अध्यक्ष शेखर कंसारा ने बताया कि सलमान फैन्स क्लब द्वारा पिछले 13 वर्षो से सलमान खान के जन्म दिवस पर अनाथ बच्चों के साथ सलमान खान का जन्म दिवस मनाया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष चौपासनी स्थित बाल शोभा गृह में बच्चों द्वारा सलमान के जन्मदिन पर 13 फिट केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। सलमान के गानों पर फेन्स क्लब के सदस्यों और बच्चों द्वारा डांस कर एन्जॉय किया गया।
क्लब द्वारा बाल शोभा गृह के बच्चों को भोजन के साथ में चॉकलेट, मिठाई, व उपहार वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा गौशाला मेें हरे चारे का प्रबन्ध किया गया।
इस समस्त उत्साहपूर्वक कार्य में बाल शोभा गृह के प्रभारी गोपाल जी का विशेष सहयोग रहा।
फैन्स क्लब के षेखर कंसारा, आकाष चितारा, पुनीत मालपानी, राजेष कंसारा, सिद्धार्थ शाह, मनीष जालानी, राहुल ओझा, राज शेख, दीपक पारीक, गोपाल चौहान, सरताज खान, नेक मोहम्मद, भव्य, आर्यन, करण गुजराती का विषेष सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button