आचार्य श्री महाश्रमण का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन किया भव्य स्वागत

वैश्य समाज एकता की मिसाल पेश करेगी अखिल भारतीय वैश्य समाज: जी.डी. मित्तल

जोधपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला जोधपुर द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण का जोधपुर प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया।
संभाग प्रभारी जी.डी. मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन समाज में वैश्य समाज एकता नई मिसाल कायम करेगा एवं समाज एक मंच पर लाएगा। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस के सामने पालरोड स्थित तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता, राष्ट्रसंत जगद्गुरु आचार्यश्री महाश्रमण के प्रवास के दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जोधपुर के कार्यकर्ताओं व दाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकेड़ों महिलाओं एवं पुरुषों आचार्यश्री महाश्रमण का आशीर्वाद लिया तथा उनका स्वागत सत्कार किया। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button