गीता जयंती के अवसर गीता महायज्ञ का आयोजन हुआ

वैदिक मंत्रोंचार द्वारा गीता महायज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां

जोधपुर। गोविन्दलाल जी मन्दिर हाथीराम ओड़ा में गीता जयंती के अवसर गीता महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें यजमानों से यज्ञ में आहुतियां दी।
स्वामी श्री श्रवण कुमार शास्त्री जी के सान्निध्य में गीता जयंती के अवसर पिछले कई वर्षों से स्व. श्री बंटलाल जी मूदड़ा की प्रेरणा से गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर गीता महायज्ञ में स्व. बंकटलाल जी मूदड़ा के परिवारजनों बेनीगोपाल, गोपाल मुन्दड़ा गीता महायज्ञ का करवा रहे है। इस दौरान प्रसादी का वितरण किया गया। कई श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। वहीं स्वामी श्री श्रवण कुमार शास्त्री जी ने गौरक्षा व पर्यावण शुद्धिकरण का सन्देश दिया। इस दौरान मुन्नालाल मुन्दड़ा, ओमप्रकाश मुन्दड़ा, हरीकिशन मुन्दड़ा, श्री गोपाल मुन्दड़ा, कुसुमलता मुन्दड़ा, पुष्पा देवी मुन्दड़ा,  महेश तापडिय़ा, श्याम राठी, रमणलाल बंग सहित कई यजमान मौजूद थे। इस दौरान कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button