बीएसएफ जोधपुर में दीक्षान्त परेड समारोह
67 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ
जोधपुर। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में सोमवार को नव-आरक्षकों के बैच संख्या 246 के दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया, इसमें कुल 67 नव-आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने की शपथ ली।
उप महानिरीक्षक सीमांन्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर मोहम्मद बिलाल खान के मुख्य आथित्य में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इसके साथ ही श्री खान ने नव-आरक्षकों को संबोधित करते हुए, पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कर्त्तव्य पालन करने का आहृवाहन किया।
उलेखनीय है कि इन नव-आरक्षण द्वारा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के महानिरीक्षक श्री मदन सिंह राठौड़, पीपीएमजी , पीएमजी बीएआर पीएमजी के सानिध्य में 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है।
द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशिक्षण) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर श्री धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 24 सप्ताह में इन जवानों को हथियार चलाने से लेकर आतंकवाद से लड़ने, विषम चुनौतियों से जुझने और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। कमाण्डेन्ट (मुख्य प्रशिक्षक) श्री योगेंन्द्र सिंह राठौड से मार्गदर्शन प्राप्त कर यह सभी नव-आरक्षकों ने गौरान्वित है।
उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने पर नव-आरक्षकों को पदक भी प्रदान किये जिसमें नव-आरक्षक प्रशांन्त शुक्ला दास (ओवर ऑल प्रथम), नव-आरक्षक मुनीष कुमार (बेस्ट ड्रिल), नव-आरक्षक सुनिल कुमार यादव (बेस्ट एंडुरेंस) नव-आरक्षक रमेश बासुमेत्री (बेस्ट फायरर) व नव-आरक्षक सुधीर गुप्ता (ओवर ऑल द्वितीय), स्थान पर रहें।