जीएम विजय शर्मा ने किया कर्षण सब-स्टेशन भगत की कोठी का निरीक्षण किया

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-मारवाड़ रेलखंड में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अभी तक जोधपुर से मारवाड़ के बीच इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेनों का आवागमन शुरू हो चुका है। तथा शीघ्र ही मेल, पैसेंजर, इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए 25 के वी ट्रेक्शन सब स्टेशन को कमीशन करना आवश्यक है।

रविवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भगत की कोठी स्थित 132/25 के वी कर्षण सब-स्टेशन का निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक ने सब स्टेशन पर मौजूद विभिन्न उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उपकेन्द्र पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर कार्य गतिविधि देखी तथा बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा विस्तृत चर्चा की। रेलखंड को 25 केवी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होगी।

सब स्टेशन पर किया पौधरोपण
के वी कर्षण सब स्टेशन भगत की कोठी (जोधपुर) कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जीएम विजय शर्मा एवं मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय द्वारा परिसर में पौधरोपण किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button