मुफ्ती मौलाना शेर मोहम्मद रजवी ने जुलूस ए मुहम्मदी में उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की सदारत में दिखाई हरी झण्डी

जोधपुर। ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति मीडिया प्रभारी नदीम बक्ष ने कहा कि मेहबुब हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ईद मीलादुन्नबी जुलूस ए मुहम्मदी को हम सबने मिलजुलकर, आपसी भाईचारे, कौमी एकता और शांतिपूर्ण सौहार्द व इस्लामी तहजीब के साथ जलसा समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अध्यक्षता व मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रजवी, जोधपुर नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, उपमहापौर करीम जॉनी, सूरसागर कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर अयुब खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, मौलाना अफजल, क्षेत्रीय पार्षद इरफान बेली, वरिष्ठ कांगेस नेता संदीप मेहता, सरपरस्त इकबाल खान बैण्डबॉक्स, सलीम पंवार, पार्षदों मे नदीम इकबाल, शेर मोहम्मद, कुमारी जाफरान, परवीन इलियास मोहम्मद, हकीम मारवाड़, इसरान जागीरदार,ं मोहम्मद जावेद के मेहमाने खास एवं जलसा समिति के सरपरस्तों व पदाधिकारियों उस्ताद सलीम सैफी, उस्ताद रफीक कुरैशी, उस्ताद अब्दुल वहीद खान, उस्ताद सुबराती खान अब्बासी, शौकत अली लोहिया, रईस बक्ष मुन्ना, नदीम बक्ष सहित सभी मेहमानों की मौजुदगी समारोह आयोजित हुआ, समारोह के बाद राजकीय उम्मेद स्टेडियम से मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रजवी ने जुलूस ए मुहम्मदी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मीडिया प्रभारी नदीम बक्ष ने बताया कि समारोह के मेहमाने खास मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रजवी, जोधपुर नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने हमेशा समुदाय को एकजुटता के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया है और जलसे को जोधपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों व समिति के पदाधिकारियों ने हमेशा से सादगी, आपस में भाईचारगी, मुहब्बत व कौमी एकता के साथ निकालकर देश में अमन व शांति की मिसाल कायम की है। समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने जुलूस के सफल संचालन पर समाज के तमाम बुजुर्गों व नौजवानों सहित जलसे में भाग लेने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जलसे में हजारो की तादाद में नौजवान व बच्चों की जुबां पर जश्ने आमदे रसूल – अल्लाह ही अल्लाह, जश्ने ईद मिलाुदन्नबी – मरहबा-मरहबा, नारे तकबीर अल्लाहु अकबर नारे रिसालत या रसुल्लाह की सदाएं बुलन्द थी।
समिति के पदाधिकारी शौकत अली लोहिया ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज पूराना स्टेडियम से होकर बम्बा, हाथीराम का ओडा, कद्दुस की होटल, सोजती गेट, एम.जी.एच. रोड से होते हुए जालोरी गेट स्थित ईदगाह में इख्तिताम हुआ। जलसे में जोधपुर शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओ, जनप्रतिनिधियों व समितियों की जानिब से समिति के अध्यक्ष व अखाड़ों के उस्तादों का शहर की अलग-अलग मुख्य जगहों पर इस्तकबाल किया गया। लोहिया ने बताया कि जलसे के अन्त में जालोरी गेट अक्सफोर्ड स्कूल के पास मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से मोहम्मद अतीक, ईदगाह के बुलन्द दरवाजे के पास ईदगाह स्पोटर्स क्लब की ओर से उस्ताद मोहम्मद सलीम सैफी की सदारत व जफर खान मारवाड़ के मेहमाने खुसुसी में, सरपरस्त मोहम्मद साजिद, ईदगाह युवा विकास समिति अध्यक्ष सैयद मन्सूर अली, मुस्लिम यूथ कॉर्नर के अध्यक्ष लियाकत अली पटवारी की ओर से समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, अब्दुल वहीद खान उस्ताद सुबराती खान अब्बासी, शौकत अली लोहिया एवं पदाधिकारियों व जोधपुर के समस्त अखाड़ों के उस्तादों का इस्तकबाल किया।
इस मौके पर शमसुद्दीन चुन्दडीगर, फिरोज फेम, कमरूद्दीन सोंलकी, मोईन खान, शौकत खान पठान, इस्तियाक अली राजू, सैयद शौकत अली, उस्ताद वसीम अंसारी, मोहम्मद साकिर शेख, एजाज मोहम्मद, वसीम मेव, वसीम कुरैशी, युसुफ खान, समीर रहमानी, उस्ताद मोहम्मद इस्हाक, उस्ताद मोहम्मद अयुब, उस्ताद चांद मोहम्मद, उस्ताद अब्दुल खलील, उस्ताद मोहम्मद फारूख, उस्ताद मेहबुब खान, उस्ताद मोहम्मद नासीर, मोहम्मद जावेद, मुन्ना दरबार, सहित समिति के पदाधिकारियों व उस्तादों ने जुलूस के रूप पुरे जोधपुर व आस-पास से आये लाखों लोगों के साथ हजरत मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम की यौमें पैदाइश ईद मिलादुन्नबी जुलूस ए मोहम्मदी की मिलजुलकर खुशियां मनाई। इस मौके पर समिति पुलिस प्रशासन की माकुल व्यवस्था व प्रेस मीडिया का विशेष रूप से दिल की गहराईयों से शुक्रिया अदा करती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button