लॉयर्स एसोसिएशन क्रिकेट एवं वॉलीबाल काखिताब रॉयल्स ने जीता

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित खेल सप्ताह ’’उमंग-2022’’ के तहत् प्रतियोगिता मंे क्रिकेट का फाइलन मैच आज दिनांक 29.09.2022 को रॉयल इलेवन तथा जोधपुर मेट्रो के मध्य परमार ग्रीन्स-एंजल एकेडेमी में डे-नाईट खेला गया।


एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली ने बताया कि खेल सप्ताह के तहत्  दिनांक 23 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 तक क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेनिस, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एंव स्नूकर सहित नौ खेलों का आयोजन विभिन्न खेल मैदानों में किया गया। भंसाली ने आगे बताया कि उक्त खेल सप्ताह में एडवोकेट्स, उच्च न्यायालय स्टॉफ, बार कौंसिल स्टॉफ एवं एडवोकेट्स र्क्लक्स सहित  480 से अधिक प्रतिभागीयों ने भाग लिया।
महासचिव सुनील जोशी ने बताया कि क्रिकेट के फाईनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन बनाये। रॉयल्स के बल्लेबाज  संदीप ने 49 रन बनाये।  जोधपुर मेट्रो की ओर हेमन्त सिंह ने 3 विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर मेट्रो की पुरी टीम 17 ओवरों में 91 रन ही बना सकी। जोधपुर मेट्रो के बल्लेबाज ललित गहलोत ने 35 रन बनाये। रॉयल्स इलवेन के गंेदबाज राहुल हंस ने 4 विकेट लिये। संतोष को मैन ऑफ द मैच दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ टुर्नामेन्ट सन्नी, बेस्ट बेट्समैन मोहम्मद उमर, बेस्ट बॉलर राहुल हंस, बेस्ट विकेटकीपर जहीर हसन रहे।
क्रिकेट की विजेता टीम रॉयल्स इलवेन तथा अन्य खेलों का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति श्री संदीप मेहता एवं माननीय न्यायाधिपति विजय बिश्नोई द्वारा किया किया गया।
सहसचिव मानवेन्द्र भाटी ने बताया की इस अवसर पर माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति दिनेश मेहता, न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग, न्यायाधिपति श्री विनीत माथुर, न्यायाधिपति सुश्री रेखा बोराणा, न्यायाधिपति श्री फरजंद अली, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री निखिल डुंगावत, कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह बिर्ख, पुस्तकालय सचिव रणजीत चौहान तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य, बार कौंसिंल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन सुनील बेनीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पंवार, विकास बालिया, बार कौंसिल सदस्य बलजिंदर सिंह संधू, एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मृगराजसिंह राठौड़ सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button