स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे ने किया पौधरोपण

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक

जोधपुर । जोधपुर रेल मंडल पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों में पौधरोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे द्वारा 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें भारतीय रेल के विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि का प्रचार-प्रसार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, रेलवे स्टेडियम, रेलवे कार्यालय परिसर, रेलवे यार्ड, लेवल क्रॉसिंग, रेलवे कोचिंग डिपो आदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया। जोधपुर रेलवे स्टेडियम परिसर में वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर /ई.एन.एच.एम. एवं पावर रवि मीणा एवं अन्य स्टाफ द्वारा बादाम, एलेस्टोनिया, खारी बादाम, शीशम, नीम आदि के पौधे लगाए गए साथ ही जोधपुर स्टेशन यार्ड में स्टेशन निदेशक एवं स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके अतिरिक्त कोचिंग डिपो बाड़मेर, रेलवे मण्डल अस्पताल, पाली मारवाड, बाड़मेर, मेडतारोड, नागौर जैसलमेर, आदि स्टेशन परिसरों में मंडल चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, सहायक मण्डल इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, रेलपथ कर्मचारी, कैरेज स्टाफ, स्टेशन स्टाफ, सफाई कर्मचारी आदि द्वारा पौधरोपण किया गया। रेलवे कर्मचारियो एवं याँत्रियो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। एवं स्टेशनो एवं डिपो इंचार्ज को पर्यावरण बचाने, प्रदुषण कन्ट्रोल करने, स्वच्छता और रखरखाव, पौधरोपण, स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त करना आदि के लिये लोगो को जागरूक किया गया। सभी जगह कुल 300 से ज्यादा वृक्ष पौधरोपण किये गये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button