राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का जिला शैक्षिक सम्मेलन 23 व 24 सितंबर को

पिलार बालाजी मंदिर बनाड़ रोड खोखरिया में होगा आयोजन

जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से जिला शैक्षिक सम्मलेन का आयोजन 23 व 24 सितम्बर को बनाड रोड खोखरिया स्थित पिलार बालाजी मंदिर में किया जाएगा।

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से जयनारायण पूनिया ने बताया कि आज प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल काला एवं संभाग सहसंयोजक त्रिलोकराम नायल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष देवीलाल चौधरी ने आयोजन समिति की तैयारियों का जायजा लिया एवं कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सम्मेलन में आने हेतु निमंत्रण दिया जावे। महिला प्रकोठ की अध्यक्ष इंद्रा चौधरी को यह दायित्व दिया गया कि महिलाओ की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करे। मंडोर उपशाखा अध्यक्ष हनुमानराम भादू ने बताया कि मंडोर उपशाखा के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क कर निमंत्रण दिया जा रहा है।

आज नांदडा, खोखरिया, बनाड़, डांगियावास आदि गांवों के विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क किया गया एवं उन्हें निमंत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी द्वारा आयोजन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए एवं सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु शिक्षकों को भाग लेने की अपील जारी की एवं आमंत्रित किया। आज की बैठक में ऋतुराज पारीक मोहम्मद हनीफ मंत्री उपशाखा मंडोर, दयाल राम ओसूं, नेपालराम, जगदीश डांगी, चौथाराम तांडी, तुलसीराम ज्याणी, मुकेश सैनी, दिनेश गौड़, धर्मेंद्र चौधरी, श्यामलाल, भंवराराम कँवलादा, लक्ष्मणराम, हीराराम विश्नोई, चेनाराम विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button