किशोर न्याय बोर्ड तथा राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह औचक निरीक्षण
विधिक चेतना समिति की बैठक में लोककल्याणकारी योजनाओं के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार का आह्वान
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सितम्बर माह के एक्शन प्लान के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर श्री चंद्रशेखर शर्मा द्वारा शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में रालसा, जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह सादू द्वारा राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह का औचक मासिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
सितम्बर माह के एक्शन प्लान के अन्तर्गत ही शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा जिला विधिक चेतना समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को नालसा व रालसा द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता, स्थाई लोक अदालत मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।