कारवां क्रिकेट एकेडमी ने आरसीए उपाध्यक्ष अमीन खान पठान का स्वागत किया

जोधपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमीन खान पठान के जोधपुर पहुंचने पर कारवां क्रिकेट एकेडमी के निदेशक मोहम्मद रफीक कारवां की टीम ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर के कार्यकर्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर खान, भाजपा नेता यूसुफ चौधरी, भाजपा नेता और समाजसेवी आमीन कारवां भी उपस्थित रहे। अमीन खान पठान ने जोधपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कारवां क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों की सराहना की। अमीन खान पठान ने कहा कि राजस्थान का क्रिकेट अब विश्व स्तर पर नाम कमा रहा है और आगे भी कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर देश का नाम रोशन करेंगे। एकेडमी के डायरेक्टर रफीक कारवां ने बताया कि एकेडमी में किस तरह से क्रिकेट की आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित कोच के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करके खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।

आरसीए उपाध्यक्ष अमीन पठान ने कारवां बॉक्स क्रिकेट का भी अवलोकन किया और कहा कि आने वाले दिनों में बॉक्स क्रिकेट भी काफी चलन में रहेगा। कारवां एकेडमी में खिलाड़ियों को समय-समय पर योगा और फिटनेस द्वारा भी अपने आप को फिट रहने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button