पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में उमड़े लोग

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 45 वे जन्म दिवस के मौके पर आज जोधपुर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रवक्ता, पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने बताया कि राजस्थान में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत सचिन पायलट का जन्म दिन पर आज जोधपुर में अलग अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.. 

पूर्व पार्षद मेहता ने बताया कि बिरामी गांव में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता श्याम खीचड़ थे

 पूर्व पार्षद मेहता ने बताया कि इस रक्तदान शिविर के लिए युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। 105 लोगों ने रक्तदान किया इस अवसर पर शहर व ग्रामीणों क्षेत्रों के युवाओं में इसके लिए बेहद उत्साह दिखाया।  बिरामी गांव के भुवाल माता मंदिर परिसर में गौशाला मैदान में ये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर स्थल पर ही महाप्रसादी का कार्यक्रम भी किया गया ।  मेहता ने बताया की  जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

आज के भव्य समारोह में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र चौधरी, सोहन गुर्जर, सरपंच पारस गुर्जर, नरपत पन्नू, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मेहता, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित, विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता विजय व्यास, बन्नू खान, सुनील भंडारी, सरपंच कैलाश मांजू ,राजेंद्र गुर्जर, पप्पाराम विश्नोई, मोनालिसा पुरोहित नेनाराम गुर्जर पूर्व सरपंच मांगीलाल बाबल, सरपंच किशन , भवर गोदारा, पूर्व सरपंच सागर बाबल, पूर्व सरपंच तेजा राम गोदारा, हिराराम मेघवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सतपाल देवासी ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button