जिला कलक्टर ने की चार्ज शीट जारी: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर सा.नि.वि. के अधिशाषी अभियन्ता के खिलाफ हुई कार्यवाही
जोधपुर। जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता श्री राकेश माथुर को 17 सीसीए राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 17 ( 17 सीसीए) के अन्तर्गत नोटिस जारी कर दोषारोपित किया है।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 17 अगस्त 2022 के.एन. कॉलेज, राईका बाग पुलिये के समीप उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जोधपुर(दक्षिण) द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान पाया गया पावटा चौराहे से के.एन. कॉलेज की तरफ जाने वाले पुलिया की सड़क का हाल ही में रिनोवेशन किया गया था परन्तु एक बारिश के बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन स्तर का किया गया।