डॉ. महेश चन्द्र शर्मा के पाठ ‘‘गति के नियम’’ का प्रसारण
जोधपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जोधपुर के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लर्निंग लोस को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को पढ़ाई की सुविधा को सुचारू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं इंटरनेट के माध्यम से व्यापक विद्यालय शिक्षा कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।
विद्यालय प्रसारण कार्यक्रम के प्रभारी श्याम सुंदर सोलंकी ने बताया कि विद्यालय शिक्षा कार्यक्रम में डिजीटल पहल के तहत् राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उदयपुर के ईटी प्रभाग द्वारा ‘‘प्यारे बच्चों कान लगाओ, पढ़ते जाओ बढ़ते जाओ‘‘ कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रसारण कार्यक्रम का शुभारम्भ एक जुलाई से हो चूका है । सोंलकी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेखाला बावड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा द्वारा लिखित कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान विषय के पाठ ‘‘गति के नियम’’ का प्रसारण आज मध्याह्न बारह पैंतीस बजे से बारह पचपन तक हुआ। जिसमें शर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से पाठ का प्रस्तुतिकरण पेश किया गया। पाठों के निर्माण में अजय भटनागर व ओमप्रकाश सांखला द्वारा तकनीकी सहयोग किया गया।
डाइट के शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग के गिरधारी सिंह तंवर ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में डाइट जोधपुर के सोलह पाठ्यक्रम आधारित पाठों का आकाशवाणी द्वारा प्रसारण किया जाएगा। डाइट उपाचार्य मन्जू वर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं डाइट के मुख्य की-रिर्सासपर्शन शैक्षिक व सहशैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शिक्षक सम्मान से शौकत अली लोहिया के सम्मानित होने पर आज डाइट परिसर में बधाईयाँ देकर उनकी हौंसला अफजाई की गई ।