बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बढाया द्वितीय शयनयान कोच
जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने बताया कि गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 07 से 11 सितम्बर तक एवं दादर से 08 से 12 सितम्बर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।