आमजन के लिए जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी आयोजित

जोधपुर के विकास को दर्शाने वाली पखवाड़े भर की प्रदर्शनी जोधपुर सूचना केंद्र में शुरू हुई।

जोधपुर। लोक कल्याणकारी विकास योजनाओं और जन कल्याण कार्यक्रमों तथा जोधपुर के विकास को दर्शाने वाली पखवाड़े भर की प्रदर्शनी जोधपुर सूचना केंद्र में बुधवार को शुरू हुई।

जिला कलेक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 14 सितंबर तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी सभी जोधपुर वासियों के अवलोकन के लिए प्रातः 10 से शाम 5 बजे के बीच खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में जोधपुर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंधित चित्रों और मानचित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

बुधवार से आरंभ हुई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं आमजन ने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button