ग्रामीण ओलंपिक का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व खेल मंत्री अशोक चाँदना किया शुभारंभ
प्रदेश के 44 हजार गांव में 60 से 70 की उम्र के 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे
जोधपुर। राजस्थान में आज से ग्रामीण ओलंपिक महामुकाबलों का आगाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व खेल मंत्री अशोक चाँदना ने झण्डा रोहण के साथ भव्य शुभारम किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत खेल मंत्री अशोक चांदना, प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग और राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया जोधपुर के पाल गांव स्थित खेल मेदान पहुँचे। ग्रामीण ओलंपिक महामुकाबलों का शुभारंभ किया।
इस ओलिंपिक में 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के 44 हजार से ज्यादा गांव में 5 अक्टूबर तक गेम्स खेले जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के सुबह 9:39 बजे हेलिकॉप्टर से पाल गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक गहलोत खेल मैदान पर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह जोधपुर के निकट पाल गांव में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया।
इसके बाद उन्होंने खिलाडिय़ों की परेड की सलामी ली। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र विश्नोई ने संबोधित करते हुए पाल गांव के मैदान को विकसित करने की मांग करते हुए कहा- मैदान विकसित होगा तो ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का आगे बढऩे का मौका मिलेगा। राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने कहा कि प्रदेश में खेल को लेकर माहौल बन रहा है। राज्य सरकार की खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की नीति के नतीजे सामने आने लगे है। भविष्य में कई खिलाड़ी सामने आएंगे। ग्रामीण ओलंपिक जैसे आयोजन से कई प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक हो रहे इस ओलिंपिक की खास बात यह है कि हर उम्र के लोग इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गांव के बच्चे-बच्चियां और युवक-युवतियां ही नहीं, दादा-पोते, चाचा-भतीजे, ताऊ-भतीजे, काकी-बुआ, देवरानी-जेठानी सभी खेल के मैदान पर जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।
खास बात ये है कि इन गेम्स में उम्र की सीमा नहीं है। न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस। गांव का हर सदस्य इसमें शामिल हो सकता है। यही वजह है कि 30 लाख से ज्यादा लोगों ने ग्रामीण ओलंपिक खेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सवा 2 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। इसमें लगभग 10 लाख बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा लेंगी। 20 लाख पुरुष खेलेंगे। 44 हजार 795 गांव, 11 हजार 341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक लेवल से खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
राजस्थान के सभी जिला प्रभारी मंत्री, जिला स्तरीय खेलों और विधायक, ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों के उद्घाटन और समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। मंत्री-विधायक खिलाडिय़ों को मोटिवेट करने के साथ विजेताओं को पुरस्कार देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधि, भामाशाह और इलाके के गणमान्य लोग भी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद रहेंगे।