PM मोदी ने देश दुनिया में हिन्दुस्तान की साख बढ़ाई : केन्द्रीय मंत्री तोमर
जोधपुर में ‘मोदी-20’ विषय पर प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन
जोधपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से डव्क्प्/20 के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन जोधपुर एम्स के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन के मुख्यवक्ता के रूप में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्री जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने की।
प्रबुद्धजन सम्मेलन का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर मंचासीन अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, महापौर वनिता सेठ, जिला संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी, पूर्व राज्यसभा संासद नारायण पंचारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, मनोहर पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक एन.के. जैन, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात् संगठन जिला प्रभारी व मोदी/20 के प्रदेश संयोजक वासुदेव देवनानी ने कार्यक्रम प्रस्ताव रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के राजनैतिक जीवन पर प्रकाशित बुक के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस बुक को देश के विभिन्न क्षेत्रों के 21 लोगों द्वारा लिखा गया। जो कि पांच खण्डों में प्रकाशित की गई है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने स्वागत परिचय देते हुए प्रबुद्धजन सम्मेलन के बारे में बताया एवं कार्यक्रम संयोजक एन.के. जैन ने मोदी/20 बुक प्रकाशन में मोदीजी की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राजनैतिक जीवन यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उसके सामने सबसे बढ़ी चुनौति भुकम्प से हुई आपदा को कैसे सुलझाया गया। जिसकी पूरे विश्व पर चर्चा हुई। इसके साथ गुजरात में हर दो-तीन माह में हिन्दू-मुस्लिम दंगे होते थे परन्तु नरेन्द्र मोदी जी ने ऐसा इंजेक्शन लगाया कि आज तक गुजरात में दंगे नहीं हुए है। ये उनके कार्य करने की विशेषता है। मोदीजी ने नर्मदा के पानी का ऐसा उपयोग किया कि उसकी उपयोगिता पूरे गुजरात के किसानों को मिल रही है। गौमाता के लिये उनका मोतियाबिन्द ऑपरेशन करवाया।
केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेतृत्व व व्यक्तित्व से देश और दुनिया में हिन्दुस्तान की साख बढ़ाई है। अब जब देश का प्रधानमंत्री बोलता है तो पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है। देश के नेतृत्व में आंखों में आंखें डालकर देखने का माद्दा है।
वे जोधपुर में ‘मोदी/20’ विषयक चर्चा के लिए आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है, गत आठ वर्ष से पूरा परिदृश्य बदल गया। पहले जब मनमोहन सिंहजी प्रधानमंत्री थे। वे विदेश दौरे पर जाते। कोई हलचल नहीं होती थी। आज मोदी जी अमेरिका जाते है तो पूरी दुनिया सुनती है और कहती है कि हिदुस्तान का शेर अमेरिका गया है। देश ही नहीं दुनिया में भी लोग टीवी खोलकर बैठ जाते हैं। आज दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जो भारत को नजरअंदाज कर सके। मोदीजी ने देश की ताकत को इस प्रकार से दुनिया के राजनीतिक मंच पर रखा है कि दुनिया हिंदुस्तान की साख मानने की तैयार हो गई।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो बोले कि ‘हम न तो आंख झुका कर बात करेंगे। न सिर झुका कर बात करेंगे। हम तो आंख में आंख डाल कर बात करेंगे। इस नजरिये की ही ताकत है कि अब दुनिया यह कहने को विवश है कि भारत तेजी से आगे बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। देश में भी ताकत बढ़ रही है। दुनिया में भी ताकत बढ़ रही है।
अंत्योदय के जीवन में परिवर्तन ही विकास की परिभाषा
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदीजी के मुख्यमंत्रित्व काल में बने गुजरात मॉडल की चर्चा देश विदेश में हो रही है। यह मोदीजी के कार्यकुशला की निशानी है। सामान्य तौर सडक़ बन जाने को विकास का सूचक माना जाता है, लेकिन मोदीजी के देखने का रवैया अलग है। उनकी मान्यता है कि देश के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आना ही सरकार की योजनाओं की सफलता है।
वे मानते हैं कि यदि सरकार की योजना यदि किसी गरीब बहन के आंसू पोंछ सकती है तो वह सबसे बड़ा विकास है। भाषणों में गरीब का नाम लेना एक बात है और उनके लिए काम करना अलग बात है। मोदीजी ने सही मायने में गरीब के विकास के लिए काम किया। किसान के लिए काम किया। महिलाओं के विकास के लिए काम किया। स्वच्छता अभियान और जनधन जैसी दो योजनाओं पर ही चर्चा करे तो ही साबित होता है कि मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मोदीजी ने स्वच्छता अभियान चलाया। खुले में शौच के खिलाफ अभियान चलाया जो महिला आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा है। सफाई से बच्चों की मृत्यु के मामलों में कमी आएगी। इससे बड़ी क्रांतिकारी बात क्या होगी। इसी तरह जनधन योजना के तहत 42 करोड लोगों के खाते खोले गए। उस समय कुछ लोगों ने कहा कि गरीबों के बैंक में खाते खोलने से क्या होगा। एक समय ऐसा भी था कि देश के प्रधानमंत्री कहते थे कि हम केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं और जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन आज जब महिलाओं के खातों में और किसानों के खातों में जन कल्याणकारी योजनाओं का पैसा जाता है तो उन्हें वह राशि पूरी की पूरी मिलती है। आज जन धन खातों में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए जमा है। यह रुपया देश की गरीब की ताकत है। कोरोनाकाल में स्थितियों से जिस कुशलता से निपटा गया। उससे देश की ताकत का अदाजा दुनिया को हो गया।
निरंतर राष्ट्र निर्माण की साधना में रत हैं मोदीजी – शेखावत
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मोदी जी आज 20 साल से भी ज्यादा कालखंड बीत जाने के बाद बिना एक भी विश्राम लिए हुए, बिना एक भी दिन अवकाश के लिए हुए, निरंतर राष्ट्र निर्माण की साधना में रत है। उनके विषय में यदि बात करना हो तो मुझे लगता है कि जितना भी समय दिया जाए, वह न्यून होगा, कम होगा। इस समय में उनके व्यक्तित्व को बांधा नहीं जा सकता।
सपनों को साकार कर के दिखाया
शेखावत ने कहा कि स्वतंत्रता के आंदोलन में लोगों ने अपने आप को खपा दिया। अपना जीवन और जवानी समर्पित की। उन्होंने जो सपने हिंदुस्तान को लेकर देखे थे। अपने 20 साल के इस कालखंड में उन सपनों को सच किया, जो भारत भविष्य के सपने देख रहा था। जो भारत दुनिया का सबसे युवा देश में होने के नाते जो सपने देख रहा था। उन सपनों को अपने सहज बुद्धि, अपने पुरुषार्थ और परिश्रम के आधार पर किस तरह से साकार कर के दिखाया। ड्रीम्स को रियलिटी में कन्वर्ट करके भारत को पूरे विश्व के सामने संभावनाओं के नए द्वार के रूप में उपस्थित किया, उस पुस्तक पुस्तक में विभिन्न लेखकों ने इसकी विवेचना की है।
भारत की तरफ देखने की दृष्टि बदली
शेखावत ने कहा कि आप सब लोगों ने देखा होगा। अनुभव किया होगा। भारत की तरफ देखने की दृष्टि पूरे विश्व की पिछले 8 साल में बदली है। हम सब सौभाग्यशाली हैं। आज हमारा नेतृत्व ने केवल देश का, बल्कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व है, ऐसा माना जाता है, दुनिया का सबसे ज्यादा अधिकारिता रखने वाला नेतृत्व, ऐसा भी आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज निश्चित रूप से भारत की छवि दुनिया के सशक्त देशों के रूप में बन करके उभरी है। हम सब सौभाग्यशाली हैं, एक ऐसे समय में जब देश के ऐसे महत्वपूर्ण पड़ाव से गुजर रहा है, तब पूरे देश को एक साथ खड़ा करके एक जनांदोलन का स्वरूप देते हुए एक नया भारत बनाने की संकल्पना के साथ में मोदी जी के नेतृत्व में काम करने वाले देश में, उस पीढ़ी में हम सबको काम करने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, पूर्व राजसीको चैयरमेन मेघराज लोहिया, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, देवराज बोहरा, परीक्षित सिंह चम्पावत, नरेश सुराणा, भंवरलाल दैया, कमलेश गोयल, राजेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र बोहरा, विजय राजोरिया, जयंत सांखला, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, सोहनलाल चौधरी, अचलसिंह मेड़तिया, चैनसिंह इन्दा, राजेश श्रीमाली, संजय चंदीरमानी, रफीक लौहार, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष रामगोपाल, लघु उद्योग भारती के महावीर चौपड़ा, जेएनवीयू के प्रो. कैलाश डागा, राजेश पंवार, सिटीजन सोसायटी एज्युकेशन के महासचिव किशन गोपाल जोशी, वरिष्ठ चिकित्सक डा. गुलाम अली कामदार, मनीष परिहार, सुनिल भाटी, सुरेश भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, हेमंत जायनानी, ताराचंद गहलोत, भेरूदास वैष्णव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, इंजीनियर, व्यापारी, डाक्टर, वकील, शिक्षाविद्, किसान, सामाजिक संस्थान से प्रमुख लोग मौजुद रहे।