एसएफआई के अरविंद सिंह भाटी छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित
एनएसयूआई के प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी को 905 मतों के अन्तर से हराया।
रिपोर्टर : गुलाम मोहम्मद
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनावी मुकाबाल बढ़ा ही रौचक रहा, आखिर में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एसएफआई के उम्मीदवार अरविंद भाटी ने 905 मतों अन्तर से जीत हासिल कर ली। एसएफआई के अरविंद भाटी ने एनएसयूआई के प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी को 905 मतों के अन्तर से हराया।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए एसएफआई के अरविंद सिंह व एनएसयू्आई के हरेन्द्र चौधरी के बीच में रोमांचक मुकाबले में 905 मत के अंतर से पराजित कर दिया। पहले चार राउंड तक कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंतिम राउंड में अरविंद सिंह ने एकतरफा अंदाज में बढ़त हासिल कर अपनी जीत निश्चित कर दी। अरविंद सिंह को 5,142, हरेन्द्र चौधरी को 4,237, राजवीर सिंह बांता को 608 मत मिले। 44 मत नोटा के खाते में गए। जबकि 236 मत खारिज हुए।
पहला राउंड अरविंद के नाम रहा तो दूसरे राउंड में हरेन्द्र ने बढ़त हासिल की। तीसरे राउंड में अरविंद ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर अंतर को 71 से 98 मत तक पहुंचा दिया। चौथे राउंड में हरेन्द्र 37 मत की बढ़त लेकर अंतर को घटा कर 59 मत तक ले आए। अंतिम राउंड में अरविंद ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। पांचवे राउंड में अरविंद को 1,300 मत मिले। वहीं हरेन्द्र को सिर्फ 567 व राजवीर सिंह को 89 मत मिले। छटे राउंड में अरविंद को 182, हरेन्द्र को 71 व राजवीरसिंह को 6 मत मिले। पांचवे राउंड में अरविंद को मिली 733 मत की बढ़त ने अध्यक्ष पद का फैसला उनके हक में कर दिया।
उपाध्यक्ष चुनी गई निधि राजपुरोहित : उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की निधि राजपुरोहित विजयी घोषित की गई। निधि ने 1754 मत से जीत हासिल की। निधि को 3,743 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अक्षय मेघवाल को 1989 मत मिले। निधि ने आज पहले राउंड से ही बढ़त हासिल कर ली थी, जो अंतिम राउंड तक बरकरार रही। उपाध्यक्ष पद पर चार राउंड के बाद एबीवीपी की निधि राजपुरोहित ने 2830 मत हासिल कर 1232 वोट की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। पहले राउंड से आगे चल रही निधि की बढ़त प्रत्येक राउंड के समाप्त होने के बाद बढ़ती चली गई। निधि को पहले राउंड में 700, दूसरे में 718, तीसरे में 685, चौथे में 727 व पांचवे में 913 मत मिले।
निर्दलीय चिरागसिंह संयुक्त महासचिव निर्वाचित : संयुक्त महासचिव का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी चिरागसिंह भाटी ने 1929 मत के बड़े अंतर के साथ जीत लिया है। इस पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से चिराग को 3,926, पुखराज को 1,997, मनोज को 1,473, मुकेश को 875, बाबूलाल को 815 व दिनेश पंवार को 658 मत मिले। 296 मत नोटा के खाते में गए। वहीं 136 मत खारिज हो गए। महासचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला चल रहा है। फिलहाल पहले राउंड के बाद जितेन्द्र देवड़ा ने 764 मत के साथ बढ़त हासिल कर रखी है। दूसरे स्थान पर चल रहे नरेन्द्र विश्नोई को 649 मत मिले है।