मसूरिया जोधपुर में बाबा का मेला 28 अगस्त से 5 सितम्बर तक आयोजित होगा
बाबा मेले आने में आने श्रद्धालुओं के लिए महिलाओं एवं पुरुषों दर्शनार्थ विशेष व्यवस्था
जोधपुर। बाबा रामदेवजी गुरू बालीनाथजी समाधि स्थल, मसूरिया जोधपुर पर 28 अगस्त से 05 सितम्बर 2022 तक आयोजित होने वाले मेले को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चलाने के लिये श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट द्वारा तैयारीयां पूर्ण कर ली गयी है। तैयारियों के अनुरूप निज मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। समाधि स्थल प्रांगण में रामदेवजी के गुरू श्री बालीनाथजी द्वारा आशीर्वाद देते हुए भव्य प्रतिमा बनायी गयी है। मंदिर में प्रवेश हेतु तीन भव्य द्वार बने है। मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु मुख्य द्वार से निज मंदिर तक स्थायी बेरीकेटींग करवायी जाकर दो लाईनें महिलाओं के लिये एवं दो लाईनें पुरुषों जातरूओं हेतु व्यवस्था करवायी है। इसके अतिरिक्त दोनों के मध्य में एक लाईन पुलिस प्रशासन के लिये आरक्षित की गयी थी उस मार्ग को भी जिला प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों के लिये चालू करवा दिया गया है।
ताकि ज्यादा समय तक वहां पर खड़े न रहकर आराम से दर्शन कर सके। दर्शनार्थियों के दर्शन पश्चात निकासी हेतु घाटी वाले मार्ग को खोला गया है ताकि ज्यादा भीड़भाड़ न हो सके ।गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर मुख्य द्वार से पुलिस चौकी तक स्थायी टीनशेड लगवाये गये एवं उनमें स्थायी रूप से पंखे लगवाये गये है। इसके अतिरिक्त-कूलर ईत्यादि की भी व्यवस्था करवायी गयी है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये ट्रस्ट द्वारा 61 सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर, मुख्य द्वार से सीढ़ीयों व परचानाडी एवं मुख्य मार्ग पर लगवाये गये है ताकि शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण मंदिर परिसर में सावधानी के होर्डिंग्स लगवाये गये।
पिछले दो वर्षा से कोरोना महामारी होने के कारण एवं मेला आयोजन रोक होने के कारण इस वर्ष एवं मानसून अच्छा होने के कारण अधिक दर्शनार्थीयों/जातरूओं के आने की संभावना है। अत: इसको ध्यान में रखते हुए दिनांक मेला अवधि दिनांक 27 से 30 अगस्त तक मंदिर को 24 घंटे दर्शनाथियों के लिये खुला रखने की व्यवस्था की गयी है। जिला कलक्टर महोदय जोधपुर द्वारा मेला व्यवस्था के लिये 08 अगस्त को आवश्यक बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। बाबा रामदेव जी के गुरू महाराज श्री बालीनाथजी का मुख्य मेले का दिनांक 27 अगस्त 2022 को सांय 07.00 बजे जिला कलक्टर महोदय जोधपुर श्री हिमाशु गुप्ता एवं श्री गौरव यादव, उपायुक्त पुलिस, (पश्चिम) जोधपुर, श्री अरूण पुरोहित आयुक्त नगर निगम-पश्चिम जोधपुर एवं श्री निर्मल गहलोत समाजसेवी एवं सीईओ उत्कर्ष पारा विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा। दिनांक 28 अगस्त, 2022 को रात्रि 23,15 (11.15बजे) रुद्राभिषेक प्रारम्भ होगा जो दिनांक 29 अगस्त प्रात: 03.00 बजे तक चलेगा, तत्पश्चात भाद्रपद द्वितीया (बाबा की बीज) को प्रात: 4.15 बजे पंचामृत अभिषेक एवं 108 ज्योत से महाआरती की जावेगी। दिनांक 29 अगस्त 2022 दोपहर 11.00 बजे प्रतिवर्ष की भाति पहाड़ी पर ध्वज पूजा अर्चना की जाकर चढ़ाई जायेगी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु माननीय श्रीमान अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री महोदय, श्री रमेश बोराणा, माननीय उपाध्यक्ष महोदय, राज्य मेला प्राधिकरण, श्री वैभव गहलोत, अध्यक्ष राजस्थान क्रिकेट एशोसिएशन, श्रीमान राजेन्द्र सोलंकी, अध्यक्ष, पशुधन कल्याण बोर्ड, श्रीमान गजेन्द्र सिंह शेखावत, माननीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्रालय, माननीय अध्यक्ष, राज्य मानवाधिकार आयोग श्रीमान जी. के. व्यास, माननीय विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार, विधायक सूरसागर श्रीमती सूर्यकांता व्यास, महापौर नगर निगम (उत्तर) श्रीमती कुंती परिहार, एवं महापौर नगर निगम (दक्षिण) सुश्री वनिता सेठ, उप महापौर श्री किशन लढ्ढा, श्री नरेश जोशी जिला अध्यक्ष(दक्षिण) कांग्रेस श्री आनन्द पुरोहितवरिष्ठ अधिवक्ता, क्षेत्रीय पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
वर्तमान में चल रहे मंदिर विकास/नवीनीकरण कार्य हेत अतराज्यीय कारीगरों द्वारा सुन्दर नक्काशी का कार्य किया जा रहा है। हम सभी ट्रस्ट सदस्यों का आप सभी मीडीया प्रभारी भाईयों से निवेदन है कि इस विकास कार्यों का अवलोकन कर सहयोग देकर प्रकाशन एवं प्रसारण करवाने का श्रम करावे ताकि भविष्य में जोधपुर आने वाले पर्यटकों को भी मंदिर की भव्यता का ज्ञान हो सके। मंदिर की सबसे खास बात यह है कि निज मंदिर परिसर को कलिंग प्लान्ट लगवा । कर पूर्ण रूप से ठंडा रखने की व्यवस्था की गयी है। भविष्य में लाईटिंग एवं भया फवारें। लगवाने की योजना है। इस प्रेस वार्ता में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया जोधपुर के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष प्रथम श्री दिनेश गोयल, उपाध्यक्ष द्वितीय श्री शिवप्रसाद दहिया. सचिव श्री नरेन्द्र कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष श्री पुरूषोतम राखेचा, क्षेत्रिय पार्षद एवं ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।