विहिप स्थापना दिवस जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा
हाथी पर विराजेंगे श्रीकृष्ण व पालकी में आएंगे खाटूश्याम बाबा
जोधपुर। विश्व हिंदू परिषद संचालित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा सरदारपुरा के सत्संग भवन से निकाली जाएगी। महोत्सव को लेकर समिति व विहिप की रोटरी क्लब सभागार में हुई प्रेसवार्ता में प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने कहा कि विहिप अगले 2 वर्ष बाद अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर षष्टी महोत्सव मनाएगा। प्रान्त के 8500 गांवों तक संगठन का कार्य विस्तार होकर समितियां बनाएंगे। इसी के जन जागृति हेतु पूरे प्रांत में स्थापना दिवस पर युवाओ के जुड़ाव हेतु कबड्डी, खो खो जैसे पारम्परिक खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। शहर क्षेत्रो में शोभायात्रा धर्मसभा के माध्यम से जनजागरण होगा। विहिप की स्थापना 1964 में मुंबई के संदीपनी आश्रम में संतो व संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के द्वारा होने का मुख्य उद्देश्य भी समाज व राष्ट्र धर्म जागरण व राम मंदिर निर्माण था। समिति के महामंत्री डॉयश गोधा ने शोभायात्रा की चर्चा करते हुए बताया की इस बार सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष खाटूश्याम बाबा को बना बाबा के सानिध्य व संतों के मार्गदर्शन में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जिसमे आग के गोले, चिंगारी वाले करतब दिखाते व्यायाम शाला के दल होंगे, ऊंट व घोड़ों पर महापुरुषों की राष्ट्र भावना से ओतप्रोत झांकिया होगी । मयूर नृत्य , गेर नृत्य भवाई नृत्य के साथ ग्वाल बालो की टोली पालकी में बालकृष्ण के साथ आनंदित रहेगी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जीवन पर आधरित मनोहर झांकिया होगी।
विहिप जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पवार ने बताया कि हाथी पर अंगारित विरोष पालने पर सहा गोपाल अपने शाही सवाज के साथ आकर्षक का कद रहेगा साथ ही दिल्ली से आये खाटूश्याम मंगतरुन कलकता के विभिन्न किस्मों के पुष्यों से तैयार रथ पर विराजित हो पहली बार दर्शनार्थ रहेंगे। शोभायात्रा संयोजक दीपेश चांदोरा ने बताया कि अंत मे विहिप रथ में सवार श्रीराधाकृष्ण की अंगार जोड़ी होगी। पूर मार्ग में जन्मोत्सव बधाई स्वरूप विशेष तैयार पंजीरी प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रेसवार्ता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक चोरडिय़ा, डॉ सीमा शर्मा ,मा. कल्लाराम पटेल, राजा मेहरा, विक्रांत सोनी, योगेश चौगुलानी सुरेश आयानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।