13 से 15 अगस्त: राजकीय संग्रहालयों में फ्री घूम सकेंगे

75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी स्मारक और संग्रहालय में एंट्री फ्री

आजादी का अमृत महोत्सव

जोधपुर। आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से दिनांक 15 अगस्त तक समस्त राजकीय संग्रहालयों एवं संरक्षित स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस बारे में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. महेन्द्र खड़गावत द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसमें सभी संबंधितों से कहा गया है कि इस अवसर पर समस्त संग्रहालयों एवं संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ आवश्यक रूप से खुला रखा जाए तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जोधपुर के अधीक्षक श्री इमरान अली ने बताया कि इस अवधि में जोधपुर के राजकीय संग्रहालयों एवं संरक्षित स्मारकों में भी प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button