साफ्टबाॅल प्रतियोगिता में खिलाडियो ने शानदार प्रदशन

पाली। बांगड स्टेडियम  में चल रही 65 वी राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17/19 वर्ष छात्रा साफ्टबाॅल प्रतियोगिता में गुरूवार को खेले गए सेमीफाईनल मेच में खिलाडियो ने शानदार प्रदशन किया। पर्यवेक्षक दौलाराम मेघवाल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी देवेन्द्र डाबी ने बताया कि गुरूवार खेले गए 17 वर्ष मेच में हनुमानगढ बनाम जयपुर में जयपुर पांच – तीन से एवं श्रीगंगानगर बनाम सीकर में  श्री गंगानगर चैदह चार से विजयी रही। वही तीसरे व चैथे स्थान के लिए हनुमानगढ बनाम सीकर के बीच खेले गए मेच में हनुमानगढ ने तीसरा व सीकर ने चैथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 17 वर्ष छात्रा मेच में बीकानेर बनाम अजमेर में बीकानेर सात जीरो से , एवं द्वितीय मेच में सीकर बनाम बाडमेर मेे सीकर छह  से विजयी रही। वही तीसरे व चैथे स्थान के लिए अजमेर बनाम बाडमेर में अजमेर बाईस छह से विजयी रही । ऐसे में अजमेर ने तीसरा व बाडमेर ने चैथा स्थान  प्राप्त किया। आज होगा फाईनल एडीईओ सतेन्द्र प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को बांगड स्टेडियम में 17 वर्ष में जयपुर बनाम श्री गंगानगर व 19 वर्ष में बीकानेर बनाम सीकर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा जिसकी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक किरण बाला,योगेन्द्र शर्मा, अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, इन्द्र सिंह पिलोवनी, रतन बारूपाल, नीमाराम देवासी, हरीश व्यास, मदन राखेचा, नरेश राखेचा, प्रवीण वैष्णव, महेन्द्र सिंह चौहान, विनोद यशोधरन, दिनेश त्रिवेदी,छोगाराम अणकिया आदि जुटे हुए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button