स्काउट गाइड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय स्काउट स्कार्फ दिवस

जोधपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जिलेभर में स्काउट गाइड ने स्काफऱ् धारण कर अंतरराष्ट्रीय स्काउट स्काफऱ् दिवस मनाया।
इस अवसर पर गल्र्स गाइड हेडक्वार्टर जोधपुर में संचालित रेंजर लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण में शिविर संचालिका सुयश लोढा द्वारा दीक्षा समारोह के दौरान नवीन सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय संगठन की सदस्यता प्रदान करने में बैज और स्काफऱ् की उपादेयता के बारे में बताया गया। जिला ऑर्गेनाइजर सुयश लोढ़ा ने बताया कि विश्व स्तर पर भ्रातृत्व भावना का प्रसार करने को आबद्ध स्काउट गाइड आंदोलन के सदस्य वैश्विक एकरूपता के साथ वर्दी पर स्कार्फ धारण कर प्रतिवर्ष अगस्त के प्रथम दिवस को स्काफऱ् डे मनाते हैं। यह दिन सभी सक्रिय और पूर्व स्काउट सदस्यों के लिए सार्वजनिक रूप से अपने स्काफऱ् को पहनकर गौरव का प्रदर्शन करने के लिए मनाया जाता है।
लीडर ट्रेनर किशोर देवी एवं सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि स्काउट गाइड स्कार्फ आपात स्थितियों में बहुत उपयोगी है। इसका उपयोग पट्टी और सीलिंग के रूप में किया जा सकता है। आवश्यकता पडऩे पर इंप्रोवाइज स्ट्रेचर में भी इसका उपयोग किया जाता है। कार्यक्रम में सहायक लीडर ट्रेनर शशि शर्मा द्वारा संकलित विभिन्न प्रकार के स्काफऱ्ों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। इस अवसर पर कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से रेंजर लीडर डॉ. मीनाक्षी बोराणा, डॉ. लेखु गहलोत, डॉ. कामिनी ओझा, डॉ प्रतिभा सांखला, राउमावि झंवर से स्वयंज्योति, बन्नो का बास से पंकज कंवर, धंधिया लूणी से व्याख्याता सुनीता परिहार एवं सुनीता मीणा, पीपरली से कमलेश कुमारी, तुलेसर पुरोहितान से ममता चौहान, बाना का बास संगीता वर्गी, जोधपुर से दिशा पारीक ने भागीदारी कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से विश्व में भाईचारे के विस्तार के लिए सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button