सीआरपीएफ ने 83वां स्थापना दिवस मनाया
जोधपुर। रिक्रूट प्रशिक्षण संस्थान द्वारा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल का 83 वां स्थापना दिवस मनाया गया। वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के कारण महानिदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सीमित रखा गया।
संस्थान के समारोह स्थल पर उप महानिरीक्षक व प्राचार्य दलजीत सिंह ने इस दिन के विशेष महत्व व इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर अपनी सेवा के दौरान अभूतपूर्व व शौर्यतापूर्ण कार्य के लिए महानिदेशालय द्वारा नामित जवानों को पदक प्रदान किए गए। आरटीसी में पौधारोपण भी किया गया तथा 22 हजार पौधें लगाने के लिए संस्थान के सभी कार्मिकों को बधाई दी।
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान जो अपने कत्र्तव्यों का पालन कर शहीद हुए उन्हें दलजीत सिंह, अन्य राजपत्रित अधिकारी व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर संस्थान के सीएमओ (एसजी) डॉ. सुधाकर राय के अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।