दो सौ रक्तदाताओं व परिजनों को लगाई वैक्सीन

जोधपुर। जोधपुर ब्लड डोनर्स द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सीएमएचओ के सहयोग से जेबीडी समूह एवं उनके परिजनों हेतु वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर संयोजक नवनीत बोहरा ने बताया कि ओसवाल कम्यूनिटी हॉल में आयोजित शिविर में 200 रक्तदाता एवं उनके परिजनों की कोविशील्ड की प्रथम एवं दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन में मेडिकल टीम से डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. तेजस मिततल, डॉ. विकास प्रजापत एवं मेडिकल कर्मी बबीता विश्नोई, किरण व्यास, राशि पुरोहित, मिनाक्षी शर्मा, अरूणा जोशी, राजेश पन्ना ने सहयोग किया। शिविर की व्यवस्था संभालने में जेबीडी समूह के मोहसिन खान, सुमित माहेश्वरी, पंकज जैन, रिजवान खान, ललित चौहान, दीपक पुरोहित, नरेन्द्र राठौड़ ने जिम्मेदारी निभाई। शिविर संचालन हेतु जेबीडी समूह के विजय अरोडा ने ओसवाल सिंह सभा, उम्मेद राज जैन, पारसमल डागा, मनीश लोढा तथा सुनील सिंघवी का आभार प्रकट किया तथा पीडित मानवता के प्रति सदैव तत्पर रक्तवीरों हेतु यह शिविर आयोजित करने हेतु सीएमएचओ बलवंत मंडा एवं आरसीएमएचओ कौशल दवे का विशेश आभार व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button