गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह का किया निरीक्षण
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा द्वारा गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह में निवासरत महिला एवं पुरूष विमंदितों से मुलाकात की गयी एवं उनके निवास स्थान की साफ-सफाई एवं रसोई घर का निरीक्षण किया। शर्मा द्वारा विमंदितों को दिए जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश उपस्थित प्रबन्धक को दिए गए। विमंदितों के शयन कक्ष, योगा कक्ष तथा खेल-कूद कक्ष का निरीक्षण किया गया। सचिव रैना शर्मा द्वारा विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई जिसमें एक विमंदित को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया जाना बताया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विमंदितों की चिकित्सा जांच प्रत्येक गुरूवार नियमित करवाई जाती है तथा चिकित्सक के निर्देशानुसार प्रतिदिन दवाई दी जाती हैं।