भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि के जोधपुर दौरे की तैयारियां शुरू
जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि के एक दिवसीय जोधपुर प्रवास की तैयारियां शुरू हो गई है। उनके 19 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं का बंटवारा किया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न बैठकोंं में कार्य विभाजन की जिम्मेदारी देनेे के साथ स्वागत कार्यक्रम से लेकर बूथ व मण्डलों की बैठकें के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारियों की संयुक्त बैठक मेें जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे नये लोगों को पार्टी से जोडऩे की रूपरेखा बनाकर भाजपा से जोडऩे का शुभारम्भ करें। साथ ही जल्द से जल्द मण्डल कार्यकरिणी की बैठकें आहूत कर कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप दी जाये। शक्ति केन्द्र का पुन: गठन करते हुए कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें और विशेष तौर पर प्रत्येक माह में मण्डल पदाधिकारी बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जोडऩे का प्रयास करें।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, डॉ. संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, कमलेश गोयल, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, डॉ. करणीसिंह खीची, जिला मंत्री किशन लड्डा, मधुबाला दवे, कुमारी अलका थामेत, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापडिय़ा, मण्डल प्रभारी जगदीश धाणदिया, शिवकुमार सोनी, कैलाश गौड़, भंवर प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भूपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, नवीन वैष्णव, मण्डल महामंत्री लक्ष्मण भाटी, नरेश झाझड़ा, मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, गजेन्द्र मेवाड़ा मौजूद रहे।