जेएनवीयू के स्थापना दिवस पर लगाया टीकाकरण व रक्तदान शिविर
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के 59वें स्थापना दिवस पर कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में टीकाकरण व रक्तदान शिविर और स्वच्छ व हरित परिसर अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने विवि के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी से इसे और आगे ले जाने व गौरवान्वित करने का आह्वान किया। महाविद्यालय निदेशक प्रोफेसर संगीता लूंकड़ और डॉ. रामलाल सैनी ने रक्तदान कर छात्र-छात्राओं से टीकाकरण से पहले रक्तदान करने की अपील की। समन्वयक डॉ. राजश्री राणावत ने बताया कि इस मौके पर विवि के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को टीके लगाए गए। टीकाकरण से पहले 20 से अधिक यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर सांत्वना ग़ौड़, प्रोफेसर प्रवीण गहलोत, डॉ. पंकज नामा, डॉ. अशोक पटेल, डॉ. रचना दिनेश सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. सुमित्रा चौधरी, डॉ. सुमन परिहार, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. मीना बारूपाल, डॉ. जया भंडारी, डॉ. आशा राठी, डॉ. शंकरलाल मीणा सहित विवि के अन्य शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भेराराम, प्रवीण कुमार, रूपेश, सोहन, रवि, घनश्याम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय निदेशक प्रो लूंकड़ ने सीएचएमओ डॉ. बलवंत मंडा, आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे और एमजीएच अधीक्षक डॉ. राजश्री बेरा का आभार व्यक्त किया।