राजकीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को ‘‘अणुव्रत आचार संहिता’’ पट भेंट
जोधपुर। अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से जोधपुर के अलग-अलग राजकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को ‘अणुव्रत आचार संहिता’ पट भेंट करने के अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेषक अनिल व्यास को उनके विभागीय कर्मचारियों सहित इग्नु के क्षेत्रीय निदेषक डाॅ. अजय वर्धन आचार्य की मौजूदगी में अध्यक्ष डाॅ. सुधा भंसाली, मेसडेस संस्थान अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास, महेन्द्र मेहता, कल्पना जैन व शौकत अली लोहिया द्वारा ‘‘अणुव्रत आचार संहिता’ पट भेंट किया गया मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया ने बताया कि अणुव्रत समिति जोधपुर अध्यक्ष डाॅ. सुधा भंसाली ने कहा कि समिति को मुल उद्देश्य ‘‘अणुव्रत आचार संहिता’’ पट के माध्मय से समाज में धार्मिक सहिष्णुता, जीवों पर दया, नशा मुक्ति, भ्रुण हत्या रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण जागरुकता के साथ साथ विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनके अधिकारों का उचित प्रयोग कर आमजन को लाभान्वित करने का संदेष देना है।