नई सीवरेज लाइन डालने का कार्य शुरू
जोधपुर। शनिश्चरजी के थान से सरदारपुरा की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ पर सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर निगम दक्षिण द्वारा नई लाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
नगर निगम आयुक्त डॉ अमित यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 53 व 54 में मुख्य रोड पर मेन सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसके कारण सीवर ओवरफ़्लो होकर आसपास की सडक़ों पर बह रहा था। निगम की तकनीकी टीम ने मौक़ा निरीक्षण कर सम्बंधित ठेकेदार को क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा आवश्यक निर्माण सामग्री, पाइप, सीमेंट, बजऱी इत्यादि की साइट पर व्यवस्था की ओर सुबह सफ़ाई, सीवर शाखा के सहयोग से प्लगिंग कार्य कर, क्षतिग्रस्त सीवर को बदलने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। निगम आयुक्त अमित यादव ने बताया कि त्वरित गति से कार्य करते हुए नईी पाइप लाइन डाली जा रही है व मुख्य सीवर होने की वजह से दिन रात काम करके कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पार्षद रामस्वरूप प्रजापत, प्रकाश जैन, एक्सईएन राहुल गुप्ता, एईएन मुमताज व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।