कैंप में दो सौ से अधिक लोगों के लगाए टीके
जोधपुर। लघु उद्योग भारती सेवा कार्यों के तहत कोरोना महामारी से बचाव व सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन लघु उद्योग भारती के सभागार में किया गया। कैम्प मे 200 से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए।
लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण कर चिकित्सा टीम व वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों का मनोबल बढ़ाया और अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु आह्वान किया। टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। टीकाकरण कैम्प का आयोजन चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजल हाशमी बासनी प्रभारी के नेतृत्व मे किया गया। मेडिकल टीम में एएनएम उषा डागर, अर्चना विश्नोई, गुडडी विश्नोई, लोकेन्द्र एवं आयुश्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर जोधपुर अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, अंचल सचिव मनीष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष दीपक माथुर, सचिव एच के गर्ग, बोरानाडा इकाई सचिव किशोर हरवानी, चन्द्रेश राज लोढा, जयेश भंसाली, मूलाराम पाटोलिया, पंकज भण्डारी, निलेश भंसाली आदि उपस्थित रहे। जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि चिकित्सा विभाग के सहयोग से टीकाकरण कैम्प जोधपुर अंचल की सभी इकाइयों मे आयोजित किए जा रहे है। जोधपुर महानगर में अभी तक 7 वैक्सीनेशन कैम्प में 2000 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।