महामंदिर रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार महामंदिर मंडल द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम महामंदिर रेलवे स्टेशन स्थित आवासीय परिसर में चलाया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिला संयोजक नरेश सुराणा, जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खिंची, विजय राजोरिया, मनीष परिहार, धनराज मकवाना, सुरेंद्र सिंह भाटी, भीखा राम जाटोलिया, श्याम मेड़तिया, अनिल वैष्णव, पार्षद अशोक खींची, बाबू लाल नागोरी, उमेश छंगाणी, वैजयंती माला,सूर्य प्रकाश, शैतान सिंह सामरिया, कमल चावला, विकास सामरिया सहित सर्वजाति के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने पौधारोपण में सहयोग किया।