मार्शल आर्ट के खिलाड़ी नेपाल रवाना
जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय द्वंद्व मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए जोधपुर के खिलाड़ी नेपाल रवाना हुए।
वारियर मार्शल आर्ट जोधपुर के संस्थापक व संचालक अकबर मोयल ने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक काठमांडू नेपाल में नेपाल जोमसार स्पोर्ट्स क्लब व साउथ एशियाई फेडरेशन ऑफ़ आल स्पोर्ट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में वारियर मार्शल आर्ट अकादमी जोधपुर के खिलाडी कविता चौधरी, प्रिया चौधरी, महेंद्र, पंकज, युवराज सिंह, शिवराज सिंह, अरविन्द, सुरेन्दर, सौरव, तनिष्क,व सुरेन्दर खदाव अलग अलग आयु व भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। भारतीय द्वंद्व मार्शल आर्ट संघ ने कविता चौधरी को भारतीय सीनियर महिला टीम का कप्तान व महेन्द्र को जूनियर बालक वर्ग का उप कप्तान व पंकज को सब जूनियर बालक वर्ग का कप्तान का नियुक्त किया गया है। यह सभी खिलाडी कई वर्षो से कोच अकबर मोयल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। सभी खिलाडिय़ों की रवानगी पर अकादमी के प्रशिक्षक, पदाधिकारी व परिजनों ने आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।