राजकीय विद्यालयों में “अणुव्रत आचार संहिता” पट वितरण
जोधपुर। अणुव्रत समिति जोधपुर अध्यक्ष डाॅ. सुधा भंसाली, मिशन पर्यावरण एवं सामाजिक विकास एवं संरक्षण संस्थान (मेसडेस) के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास व मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया द्वारा जोधपुर के अलग-अलग विद्यालयों में गुरुजनों के मार्गदर्शन से बच्चों में धार्मिक सहिष्णुता, जीवों पर दया, भ्रुण हत्या रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण जागरुकता के लिए “अणुव्रत आचार संहिता” पट वितरित किये गये।
मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया ने बताया कि अणुव्रत समिति जोधपुर अध्यक्ष डाॅ. सुधा भंसाली व मिशन पर्यावरण एवं सामाजिक विकास एवं संरक्षण संस्थान (मेसडेस) के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालय राजमहल 17 सेक्टर में प्रधानाचार्य ललित कुमार, मकबुल खान, नवीन सिंह गुर्जर व रश्मि चौधरी, राजकीय विशिष्ट पूर्व विद्यालय शास्त्री नगर में प्रधानाध्यापक विजय कुमार परिहार, अरुणा आंवला व माया मीणा एवं राजकीय विद्यालय 11 सेक्टर में प्रधानाध्यापक लुंबाराम, राजकुमारी शर्मा, इंदु बाला व्यास, तारा रावत व दीपक टेलर को ” अणुव्रत आचार संहिता” के पट भेंट किये।