प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद पर भी होगी पदोन्नति

जोधपुर। प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ होने पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों ने गुड़ व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह को आभार पत्र सौंपा।
शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 1970 व 71 में संशोधन नहीं होने के कारण पिछले 50 वर्षों से व्याख्याता शारीरिक शिक्षा के पदों पर पदोन्नति नहीं हो रही थी जिस कारण शारीरिक शिक्षा कैडर के समस्त उच्च पद रिक्त पड़े थे। शारीरिक शिक्षक संघ द्वारा लंबे समय से प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नति की मांग की जा रही थी लेकिन पद नियमों में नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो रही थी। मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी को बार बार जयपुर जाकर ज्ञापन दिए गए एवं समय- समय पर समस्या समाधान की मांग की गई। संघ के 2016 में जोधपुर में हुए प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारी सरकार आते ही सेवा नियमों में संशोधन कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उसी वादे को निभाते हुए प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक पदोन्नति के लिए नियमों में संशोधन कर दिया गया है। अब शारीरिक शिक्षक भी अधिकारी बन सकेंगे, जिससे राज्य में खेलों का विकास होगा। शारीरिक शिक्षक संघ जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष शेरसिंह, महिला मंत्री बेला सैनी, किशन मेघवाल, रज्जाक मोहम्मद, नवीन भाटी, सीमा, निर्मला विश्नोई, सरोज विश्नोई, पुष्पा गहलोत, स्वाति, विजया प्रजापति, प्रियंका गोस्वामी, अंजना सैनी, बाबूराम सुथार, तुलसीराम, कमल सारण, अविनाश ओसवाल, उम्मीद बारासा, देवेंद्र, शीतल राजपुरोहित, मुन्नाराम, केहराराम उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button