शांति यज्ञ के साथ प्रकट की संवेदना
जोधपुर। आर्य समाज मन्दिर महर्षि पाणिनी नगर के तत्वावधान में फूलबाग मण्डोर में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। कोरोना काल में जिनकी असमायिक मृत्यु हो गई थी और लॉकडाउन के कारण उनके परिवार जनों को संवेदना प्रकट नही कर सकें इसलिए सामूहिक रूप से गार्डन में यज्ञ कर संवेदना प्रकट की गई।
यज्ञ के ब्रह्मा शिवराम आर्य व आर्य गजेन्द्र सांखला द्वारा आहुति प्रदान की गई। प्रधान वीरेन्द्र जांगिड़ ने सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में ज्ञानसिंह गहलोत, करणसिंह, सोहनसिंह, कैलाशचन्द्र, हेमसिंह, नरेन्द्र आर्य, मनीष, भीकसिंह, रमेशचन्द्र गहलोत, संतोष आर्या, सुशीला गहलोत, प्रमिला संाखला, अदिति परिहार, नेहा, नविता, विद्या, प्रकाश आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।