जन्मदिवस पर पौधे वितरित किए
जोधपुर। सेवा कार्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए जोधाणा केनल क्लब ने अपने सहयोगी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर व अन्य जगह पर इंडोर प्लांट्स व औषधीय बेले डिस्ट्रीब्यूट की गयी।
क्लब के सुमित माहेश्वरी ने बताया की क्लब के सहयोगी गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी के जन्मदिवस पर सदस्यों द्वारा प्रतिभा स्कूल में गणपत गोदारा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में व अन्य जगहों पर लोगो को गुड़हल, जुटरेला, अपराजिता, सोहन चम्पा, रात रानी, दिन का राजा, डेविल्स बैकबोन, पेडिलेंथस व अन्य 116 पौधे डिस्ट्रीब्यूट किए। साथ ही रक्तदाताओं व अन्य लोगो को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बबिता गोदारा, महेंद्र विश्नोई व अन्य लोग उपस्थित थे।