कार्यकारिणी का विस्तार जलवानिया अध्यक्ष बने

जोधपुर पट्टी श्रीयादे माता प्रजापति समाज विकास संस्थान की आम बैठक संपन्न

जोधपुर। जोधपुर पट्टी श्री श्रीयादे माता प्रजापति समाज विकास संस्थान की आम बैठक प्रकाशचंद्र व सहदेव घोड़ेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संस्थान के अध्यक्ष नवरत्न जलवानिया ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम श्री श्रीयादे माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष बाबूलाल भाणा ने बताया कि कार्यकारिणी में नवरत्न जलवानिया अध्यक्ष, सुरेश कुमार मनोरिया सचिव, बाबूलाल भाणा कोषाध्यक्ष, दशरथकुमार कवाडिय़ा व्यवस्थापक, कालूराम कारवाल संयोजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर लाल जलवानिया, उपाध्यक्ष पद पर रमेशकुमार कवाडिय़ा, हेमंत कारवाल तथा सह संयोजक विष्णुप्रकाश घोड़ेला, सह सचिव पद पर बालकिशन घोड़ेला, जय किशन जलवानिया, राजकुमार कवाडिय़ा, कैलाश मंडावरा तथा सह कोषाध्यक्ष यतिंदर कुमार घोड़ेला, मीडिया प्रभारी अनिल जिंजलोदिया, कृष्ण गोपाल जाजपुरा, प्रवक्ता दिनेश जलवानिया, महेश जलवानिया को एवं संगठन मंत्री पद पर छंवरलाल ऐणिया, जुगल किशोर मंडावरा, चेनाराम घोड़ेला, प्रमोद ब़ान्धणा को तथा सांस्कृतिक मंत्री सुरेंद्र ऐणिया, राकेश ऐणिया को मनोनीत किया गया।
संस्थान के व्यवस्थापक दशरथ कुमार कवाडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पुस्तक विक्रेता हितकारिणी संघ के अशोक प्रकाश गट्टानी व अनिल गोयल का साफा व माल्यार्पण द्वारा बहूमान किया गया। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वरलाल जलवानिया ने बताया कि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महादेव घोड़ेला व पूर्व सचिव दशरथ कुमार कवाडिया का साफा व माल्यार्पण द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button