जेडीसी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कमर चौधरी द्वारा नया तालाब के नवीन स्वरूप हेतु 751 लाख रुपए की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपमहापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, जेडीए निदेशक अभियांत्रिकी एलआर विश्नोई, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार एवं महेन्द्र सिंह पंवार, अधिशाषी अभियन्ता राजीव कश्यप, सहायक अभियन्ता रामकुमार लोढ़ा, कनिष्ठ अभियन्ता विवेक सोनी व अतुल परिहार सहित प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नया तालाब के सौन्दर्यकरण एवं विकास हेतु राजस्थान सरकार के बजट में घोषणा करते हुए नया तालाब क्षेत्र को विकसित करने का निर्णय लिया गया था। प्राधिकरण द्वारा 751 लाख रुपए से नया तालाब में गार्डन एवं विविध जनउपयोगी सुविधाएं विकसित की जाएगी। गार्डन की चारदीवारी करते हुए गार्डन में घास, फुटपाथ, वॉकिंग ट्रैक, विभिन्न जिम उपकरण, बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। नया तालाब में विकसित किए जा रहे गार्डन के मध्य में सुन्दर एवं आकर्षक फव्वारा लगाया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा नया तालाब क्षेत्र के सौन्दर्यकरण से क्षेत्रवासियों को एक बहुत सुन्दर रमणीय स्थल उपलब्ध होगा।