बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की
जोधपुर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक अपर जिला कलेक्टर तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा की अध्यक्षता में राजीव गंाधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र जिला परिषद में आयोजित की गई।
बैठक में महिला अधिकारिता के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए बजट पर चर्चा की गई एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागवार बजट के उपयोग, भौत्तिक प्रगति रिपोर्ट व वर्ष 2021-22 का एक्शन प्लान के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों से सुझाव मांगे गए। योजना में आवंटित बजट का पूर्ण उपयोग करने, योजना के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर होर्डिंग्स, फ्लेक्स लगाने व सोशल मीडिया जैसे वाट्सअप, फेसबुक आदि पर स्थानीय भाषा में वीडियों, स्लोगन आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को बालिका व महिला मित्रवत चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के लिए अस्पताल के ओपीडी व एएनसी वार्ड को आईसी मेटिरियल आवश्यक भौत्तिक संसाधन एवं सुविधा से युक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई एवं इस संबंध में बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक स्तर पर नियमित बीटीएफ बैठकों के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में संयुक्त श्रम आयुक्त करण सिंह यादव, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रवणसिंह, उपनिदेशक कृषि विभाग जेआर भाखर, एसीपी जोधपुर पूर्व राजेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग डॉ राजूराम, एएसआई पुलिस थाना जोधपुर पूर्व रेखा ओझा, संरक्षण अधिकारी महिला अधिकारिता सुनिता, सब इन्सपेक्टर महिला थाना जोधपुर सरौज चौधरी, डीसी पीसीपीएनडीटी सरला दाधीच, सचिव मीरा संस्थान आशा बोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ पावटा अस्पताल डॉ अनामिका, एएओ जिला रोजगार अधिकारी किशोरबन गोस्वामी, चाइल्ड लाईन सेवा जोधपुर के प्रतिनिधि दिनेश तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।