सीआरपीएफ में नवारक्षियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

जोधपुर। सीआरपीएफ आरटीसी में एसएससी परीक्षा-2018 में सिपाही के पद पर विभिन्न प्रान्तों से चयनित नवारक्षियों के 44 सप्ताह का बैसिक प्रशिक्षण का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक व प्राचार्य दलजीत सिंह ढिंढ्सा ने किया। इस प्रशिक्षण में कुल 1168 नवारक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान इनको पीटी, फूट ड्रिल, वैपन हैडलिंग, बीओएसी, फायरिंग और फील्ड क्राफ्ट इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य द्वारा नवारक्षियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। इन नवारक्षियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त देश के विभिन्न हिस्सों में इन्हें तैनात किया जाएगा, जहां ये देश की एकता, अखण्डता एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. सुधाकर राय, सहायक कमाण्डेंट दिनेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट संजय कुमार, गिरधारीलाल जाट, हनुमान राम आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button