राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर बर्ड फीडर लगाए

जोधपुर। भारत के महान सांख्यिकी के जनक स्व. पीसी महालनोबिस की जयन्ती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया।
उप क्षेत्रीय कार्यालय के सिद्धार्थ व्यास ने बताया कि वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मूलाराम चौधरी की अध्यक्षता में सांख्यिकी विद व अर्थशास्त्री अजय कुमार व्यास ने भारत के अर्थव्यवस्था में व्याप्त सटेगफलेशन व कृषि के सतत विकास व महत्व पर उदबोधन दिया। कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रेमी सुमित माहेश्वरी द्वारा पौधरोपण व बर्ड फीडर लगाए गए। साथ ही आशुभाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसे वरिष्ठ साखिकी अधिकारी बीआर सैनी, एसएस चौधरी व भूतपूर्व सहायक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सोम प्रकाश शर्मा ने विजेताओं के निर्णायक की भूमिका निभाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button