निर्जला एकादशी पर दो रक्तदान शिविरों में जेबीडी ने किया 85 यूनिट रक्तदान

जोधपुर। निर्जला एकादशी के धर्म कर्म के अवसर पर जोधपुर ब्लड डोनर्स द्वारा शहर में दो जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। राजकीय सेटेलाइट अस्पताल 16 सेक्टर चैपासनी हाउसिंग बोर्ड में गौतम कुम्भट स्मृति में श्याम कुम्भट परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर विधायिका श्रीमती मनीषा पंवार, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सीएमएचओ बलवंत मंडा, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ एस.एस. राठौड़ मौजूद थे एवं शोभा कुम्भट, अभिनव कुम्भट, अमित भंडारी तथा जेबीडी से देव जन्सारी, ललित चैहान, देवेन्द्र सोनी ने शिविर को सफ़ल बनाने में योगदान दिया। अतिरिक्त अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अनीता शर्मा आभार व्यक्त किया।वहीँ रोटरी ब्लड बैन में आरजे 19 कार एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें अधिकांश प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवा रक्तदाता थे तथा महिलाओं का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। शिविर को सफ़ल बनाने में विनय दाधीच, शुभेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र भूत विजय अरोड़ा, नवनीत बोहरा एवं नरेन्द्र सिंह राठौड़ का सहयोग रहा। साथ ही शहर के तीन अलग-अलग अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को आपातकालीन एस.डी.पी. की आवश्यकता पड़ने पर जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह के नवीन सोनी, कमल फुलवारिया एवं सुचित्रानन्द सोनी ने प्लेटलेट्स डोनेट किए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button