नौशाद अंसारी ने विश्व योग दिवस का सूर्य नमस्कार से किया स्वागत


– फिटनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी ने योगकर विश्व योग दिवस मनाया


जोधपुर। ऋषि फिटनेश प्रताप नगर में विश्व योग दिवस का सूर्य नमस्कार हुआ स्वागतयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

फिटनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी ने बताया कि सोमवार को सुबह ऋषि फिटनेश प्रताप नगर में सूर्य नमस्कार हुआ विश्व योग दिवस का स्वागत एवं शारीरिक व्यायाम करके मनाया गया।
नौशाद अंसारी ने कहा कि  योग जो कि व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है, स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है। साथ ही, मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है। हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग योगाभ्यास करते हैं। योग भारत के पास प्रकृति की एक अमूल्य वस्तु है। भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है। शास्त्रों में भी योग का भरपूर जिक्र मिलता है। ऋग्वेद में भी योग की संपूर्ण व्याख्या की गई है। योग पर आधारित पुस्तकों का संग्रह आज भी भारत के राष्ट्रीय संग्राहलयों में मिलता है। इस साल योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वेलबिइंग’ है यानी ‘स्वास्थ्य के लिए योग’। इस अवसर पर समाज सेवी नौशाद अंसारी, एस.पी. निम्बावत, गुलाम मोहम्मद, शाहरूख खान, रमेश सारस्वत, मोहम्मद नजरूद्दीन, आसिफ अंसारी, आबिद खान सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button