आध्यात्मिक विकास के लिए कर्मयोग यज्ञ किया
जोधपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में कर्म योग यज्ञ का आयोजन किया गया।
योग केंद्र के निदेशक डॉक्टर बाबूलाल दायमा ने बताया कि जिस तरह से शारीरिक, मानसिक और बुद्धि के विकास के लिए योग किया जाता है। उसी तरह आध्यात्मिक विकास के लिए कर्मयोग यज्ञ किया जाता है। इस यज्ञ का आयोजन यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में किया गया। जिसे डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रों के जरिए संपन्न करवाया। इस दौरान कर्मयोग यज्ञ कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, नरेंद्र पुंगलिया, मधुबाला, कमल, रेणु, सविता, भवानी आदि उपस्थित रहे।