थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान किया जन्मदिवस पर
जोधपुर। इंसान अपनी खुशी में समाज सेवा का कार्य करें और उसमें सभी को जोड़े तो वो खुशी और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही एक प्रयास लाल बून्द जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव रवि तिवाड़ी के जन्मोत्सव पर उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन कर किया गया, जिसमें संस्थान सचिव रवि तिवाड़ी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि संस्थान सचिव रवि तिवाड़ी के जन्मदिवस पर हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में यह रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। गौड़ ने कहा कि अगर हर इंसान अपने खुशी के पलो को ऐसे ही मनाए तो शायद ना तो कभी रक्त की कमी होगी और ना कभी कोई दुखी होगा। हर इंसान को हम अपनी खुशी में शामिल कर अपनी खुशी को और बढ़ा सकते है। इस अवसर पर रामनिवास विश्नोई, राकेश चौधरी, कुलदीप चौधरी, दलपत सिंह, महेंद्र, किशन प्रजापत, अनिल कच्छवाहा, गजेंद्र गौड़ आदि बीस रक्तदाताअें ने रक्तदान किया।