हिंदू सेवा मंडल की सेवाओं का सराहा

जोधपुर। लॉकडाउन में हिंदू सेवा मंडल द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने का समापन किया गया। समापन के अवसर पर राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष व पूर्व जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए तथा कोरोनाकाल में हिंदू सेवा मंडल द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
इस मौके पर व्यास ने बताया कि हिंदू सेवा मंडल की जो सेवाएं कोरोनाकाल में दी जा रही है वह अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस मौके पर राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। इससे पहले पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा घण्टाघर के प्रांगण में पहुंचकर सेवा कार्यो का अवलोकन कर भोजन पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर वितरण किया गया। इस अवसर पर मण्डल के सचिव विष्णुचंद्र प्रजापत, राकेश गौड, ताराचंद शर्मा, गौरीशंकर गांधी, गोविन्दसिंह राठौड, मदन सैन, नरेन्द्र गहलोत, रामसा अरोडा, यतिन्द्र प्रजापत, जितेन्द्र जोशी, चान्दमल गौड, श्याम मेहरा, गणेश सिंह, महेन्द्र जोशी आदि मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button