बाल बसेरा संस्थान को पांच लाख का चेक सौंपा

जोधपुर। रोटरी क्लब आफ जोधपुर मिड टाउन से जुडे बिजनेसमैन एवं युवा समाजसेवी प्रियेष भण्डारी ने बाल बसेरा सेवा संस्थान को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। भंडारी ने यह सहायता राशि अपने दादा स्वर्गीय मांगीचंद भण्डारी की स्मृति में दी है।
गौरतलब है कि बाल बसेरा सेवा संस्थान असाध्य संक्रमण से पीडि़त बच्चों के जीवन स्तर में सुधार हेतु बालगृह का संचालन कर रहा है। वर्तमान में संस्थान जनसहयोग के माध्यम से झालामंड में बच्चों की आवासीय सुविधा के लिए भवन का निर्माण करवा रहा है। भंडारी ने ससहायता राशि का चेक बाल बसेरा के संस्थापक दिनेश जोशी को भेंट किया। इस मौके पर यंशवत भण्डारी, ललित गर्ग व रमेश छाजेड़ उपस्थित थे। बाल बसेरा के संस्थापक दिनेश जोशी ने सहयोग के लिए आभार जताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button