राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया नमस्ते राजस्थान समाचार पत्र के प्रधान संपादक शरद शर्मा से की गई मारपीट का संज्ञान
जोधपुर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने नमस्ते राजस्थान समाचार पत्र के प्रधान संपादक शरद शर्मा से की गई मारपीट का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिये। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग जयपुर के अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपालकृष्ण व्यास ने पत्रकार पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिये। आयोग ने पत्र में लिखा कि प्रेस जनतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है। परिवाद में वर्णित तथ्यों को गंभीरता से देखते हुए परिवाद के प्रति पुलिस कमिश्नर जोधपुर को निर्देश दिए जाते हैं कि मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच कर परिवादी की सुरक्षा की जावें तथा तथ्यात्मक रिपोर्ट 10 दिन में आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जावें।
पत्रकार शरद शर्मा ने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग को इस बात की सूचना दी और एक लिखित में शिकायत दर्ज की। पत्रकार पर हमले की सूचना मिलते ही राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग तुरंत हरकत में आया और पत्रकार शरद शर्मा को न्याय दिलाने व उनकी सुरक्षा करने के जोधपुर पुलिस कमिश्नर को आदेश जारी करे और 10 दिन में इसकी रिपोर्ट राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग को प्रस्तुत करने को कहा गया।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा जनतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज़ को सुनना और उसके लिए त्वरित एक्शन में आकर पत्रकार पर हुए हमले की त्वरित जांच व पत्रकार सुरक्षा के आदेश देना वाकई काबिले तारीफ है। अगर इसी तरह कानून व्यवस्था में त्वरित कार्यवाही की जाए और निष्पक्ष जांच की जाए तो आम जनता का भरोसा कायम रहेगा।